• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर ले गई विजिलेंस टीम

ByPunjab Khabar Live

May 23, 2025

जालंधर: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर 4 बजे गिरफ्तर कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था। जिसके चलते आज सुबह ही विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर दबिश दी। जहां काफी देर तक रमन अरोड़ा से पूछताछ के बाद विधायक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विजिलेंस की टीम विधायक को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि विधायक के करीबियों को विजिलेंस की टीम ने काबू किया है। दरअसल, आज सुबह विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियों में आई थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ के बाद दोपहर 4 बजे विधायक को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page