• Tue. Nov 17th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

ByAdmin

Nov 17, 2026

लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराया। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार श्रद्धालु नैना देवी से दर्शन कर माछीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सड़क पर खड़ा एक टिप्पर उनके टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में आगे बैठे तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो नाबालिग लड़के और एक महिला शामिल हैं। मृतकों की पहचान मुन्ना (13), गौरव (17) और मधु देवी (35) के रूप में हुई है। तीनों माछीवाड़ा की गुरु कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए 27 लोगों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद टेंपो में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ड्राइवर काफी लापरवाही से वाहन चला रहा था। यात्रियों के मुताबिक, कीरतपुर के पास भी टेंपो का एक्सीडेंट होते-होते बचा था। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी चलाने से रोकते हुए खुद वाहन चलाने की पेशकश भी की थी, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page