जालंधर: पंजाब में कई जिलों सहित महानगर में देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी अंधेरी के बाद बारिश शुरू हो गई है। तेज़ हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान भी नीचे गिर गया है। कई किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और पेड़ों की मोटी टहनियां टूटकर गिर गई हैं।
शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। मौसम में बदलाव के कारण लोग तेज गर्मी में राहत महसूस कर रहे हैं। इस दौरान कहीं गिर तिरंगे से लगा पोल तो माल के बाहर खड़ी कारों पर कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले पाइप गिर गई। एक से दो लोग घायल होने की सूचना मिली है वहीं कई कारे क्षतिग्रस्त हो गई।
जालंधर के नगर निगम कार्यालय के बाहर एक बड़ा खंभा लगाया गया था जिस पर तिरंगा लगा हुआ था। बारिश के दौरान अंधेरी के कारण तिरंगे वाला बड़ा पोल गिर गया। नगर निगम कार्यालय के बाहर बड़ा खड़ी कार को नुकसान हुआ।
