जालंधर: करप्शन केस में पकड़े गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का आज 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट से रमन अरोड़ा का विजिलेंस टीम द्वारा एक बार फिर से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया। जहां कोर्ट से 4 दिन का रमन अरोड़ा का विजिलेंस को रिमांड मिला। इस दौरान अन्य व्यक्तियों के नामजद में 3 लोगों के नाम कोर्ट में पेश किए गए। वकील का कहना हैकि विजिलेंस ने कोई नई दलील नहीं रखी गई। हालांकि गोल्ड में कोर्ट की पेशी के दौरान थोड़ा-सा अंतर पाया गया। वहीं राजिस्ट्री को लेकर कहा गया वह सब कोर्ट को दिखा दिए गए है। कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी को लेकर विजिलेंस द्वारा बयान दर्ज करवाए गए है। विजिलेंस ने तीनों लोगों को लेकर कोई बयान कोर्ट में नहीं दिया गया। हालांकि राजू, महेश बख्शी और राजन का नाम कोर्ट में पेश किया गया।
