जालंधर: बस्ती शेख में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से एडवोकेट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। दरअसल, दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट को पड़ोसी ने किसी बात के लिए बुलाया था।
जिसके बाद एडवोकेट जैसे ही नंगे पांव गए तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पता चला कि परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेसिंक की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।
