अहमदाबाद के मेघानी नगर आईजी परिसर में एक विमान क्रैश हुआ है। यह इलाका एयरपोर्ट के पास है। बताया जा रहा है कि ये एअर इंडिया प्लेन हो सकता है। शुरुआती खबर के मुताबिक, हादसा गुजरात के मेघानी इलाके में हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का है और उसमें 242 यात्री सवार थे।
मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश के बाद कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई है।
