महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. जहां ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है. इस हादसे की वजह ट्रेन में कैपिसिटी से अधिक भीड़ मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.
फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा है. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है. 5 से ज्यादा लोग ट्रेन से गिरे थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई और बाकियों को इलाज के लिए ले जाया गया. मुंब्रा स्टेशन पर वैसे ही काफी यात्रियों की भीड़ रहती है. ट्रेन में जब यात्री चढ़े तो वो ट्रैक पर गिर गए.
