• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

गैंगस्टर हरविंदर रिदां जिंदा या मर गया, जाने वायरल हो रही पोस्ट में असल‌ सच

ByPunjab Khabar Live

Nov 20, 2022

(PKL) : पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हुई आंतकी घटनाओं में शामिल आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत की खबरें सामने आई है। वहीं रिंदा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकार है। इसी बीच रिंदा संधू नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमे उसके द्वारा कहा गया है कि कई न्यूज़ चैनल ऐसी ख़बरें चला रहें हैं कि मेरी मौत नशे की ओवरडोज़ की वजह से हो गई है। में न्यूज़ चैनल वालों को कहना चाहता हूँ कि खबर चलाने से पहले एक बार पुष्टि जरूर कर लें। में बिलकुल ठीक हूं और चढ़दी कलां में हूं।

बता दें कि ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि गैंगस्टर हरविंदर रिंदा की मौत नशे की अधिक डोज लेने से हो गई है। सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले रिंदा की नशे की ओवरडोज के कारण तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे लाहौर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीं बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रिंदा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page