• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधऱ: शहर की साफ सफाई को लेकर मेयर विनीत धीर ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

ByPunjab Khabar Live

Jul 4, 2025

जालंधर: नगर निगम के मेयर विनीत धीर एक्शन मोड में आ गए है। दरअसल, शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए मेयर विनीत धीर ने आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने शहर की 2 टाईम सफाई करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी शहर को साफ सुथरा बनाने की अपील की है। दरअसल, आज मेयर विनीत धीर से अधिकारियों के साथ शहर की साफ सफाई और अधूरे कामों को लेकर मीटिंग भी की।

जारी आदेशों के अनुसार शहर के अधीन आते इलाकों में साफ-सफाई 2 शिफ्टों में होगी। जिसमें पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सफाई की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 4 बजे से शाम 7 बजे तक सफाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सभी सफाई कर्मियों की दो शिफ्टों की हाजरी को यकीनी बनाया जाए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page