• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा और राजू मदान की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट का आया फैसला

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2025

जालंधर: भ्रष्टाचार के आरोप में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को लेकर आज कोर्ट में सेशन जज जसविंदर सिंह की अगुवाई में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक के समधी राजू मदान को लेकर भी सेशन कोर्ट में सुनवाई चली। जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय जज ने फैसले को सुरक्षित रख लिया। ऐसे में अब विधायक रमन अरोड़ा और समधी की सुनवाई को लेकर माननीय जज ने 11 जुलाई तारीख निर्धारित की है।

दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान काफी देर तक बहस चली। जिसके बाद माननीय जज ने दोनों पक्षों को प्लेस ऑन रिकॉर्ड करने वाले दस्तावेज कल तक पेश करने के आदेश दिए है। दरअसल, लंच से पहले विजिलेंस ब्यूरो की ओर से सरकारी वकील ने की ओर से पक्ष रखा गया।

वहीं लंच के बाद विधायक रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा ने बचाव की दलीलों को लेकर तर्क पेश किए। जिसके बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया। ऐसे में अब इस केस की सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page