• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: पनबस और पीआरटीसी यूनियन की सरकार से हुई मीटिंग, किया ये ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2025

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा पूरे पंजाब में शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच एक अच्छी खबर आई है। पंजाब सरकार ने आज हड़ताल पर गए सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद पंजाब सरकार के मंत्रियों ने दावा किया कि बस कर्मचारी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं और कल से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों की मांगों को मानने पर सहमत हो गई है।

वहीं यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अगली बैठक 15 दिनों के भीतर होगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में सभी मांगों पर विचार करके एक रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं अभी तक हड़ताल खत्म होने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पंजाब सरकार के मंत्रियों ने दावा किया है कि सभी कर्मचारी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page