• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पड़ोस में दिखे हथियारबंद नौजवान, देखें CCTV

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2025

जालंधर: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि हथियारों से लैस होकर कुछ नौजवान अल सुबह दिखाई दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक पूर्व विधायक के पड़ोस में हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान युवक गालियां निकाल रहे है।

घटना अल सुबह 3.52 मिनट की है। इस दौरान नौजवान गालियां निकालते हुए कहते हैकि किसी को कह रहे है कि बदमाशों से पैसे लेने वह बंद कर दें, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार गैंग में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद एक गैंग ने दूसरी गैंग को धमकी दी है।

वहीं दूसरी ओर देर रात ही भार्गव कैंप में दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन सरेआम हथियार लेकर अल सुबह नौजवानों का घूमना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, भाजपा नेताओं के घर के पास ऐसे युवकों का घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page