• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: चिट्टे का सेवन कर रहा पुलिस कर्मी, हुआ लाइन हाजिर

ByPunjab Khabar Live

Jul 25, 2025

होशियारपुरः पंजाब में भले ही पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर पुलिस के कुछ मुलाजिम खुद ही नशे में लिप्त पाए जा रहे है। हाल ही में बठिंडा की सीनियर महिला कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए थार से हेरोइन बरामद की थी। वहीं अब एक अन्य पुलिस कर्मी का नशे में लिप्त होने का मामला सामने आया है।

दरअसल, उक्त पुलिस कर्मी की नशे का सेवन करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी चिट्टे का सेवन कर रहा है। बताया जा रहा हैकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह कर्मचारी एक नेता की सुरक्षा में तैनात था। पंजाब पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है।

ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं। वर्दी पहनकर मुलाजिम बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला उसके एक तरफ खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा है। वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। उसके बाद बीड़ी पीने लगता है। सूत्रों के अनुसार यह एक पुलिस कर्मी है जो कि एक नेता का गनमैन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कर्मचारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page