• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: नशे में धुत्त एडिशनल SHO ने एक्टिवा में ठोकी गाड़ी, हुआ हंगामा 

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2025

गुरदासपुर शहर में उस समय हंगामा हो गया जब पंजाब पुलिस के एडिशनल एसएचओ की वर्दी पहने हुए एक कार सवारी ने एक एक्टिवा में गाड़ी ठोक दी। पंजाब पुलिस के थानेदार नशे में झूमते नजर आ रहे थे और कार की आगे की सीट पर देसी शराब की आधी खाली बोतल भी पड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी वीडियो बना कर वायरल कर दी हैं।

जानकारी मिली है कि पुलिस अधिकारी बटाला में तैनात है। दूसरी ओर, गाड़ी ठोकने का मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन थाने में एक्टिवा होने का नुकसान ठीक करवाने को लेकर दोनों पक्षों का राजीनामा करवाने वाली बात सामने आ रही है।

हैरानी की बात यह है कि रोज ट्रैफिक नियमों का पालन करने का राग अलापने वाली पुलिस ने इस नशे में नजर आ रहे थानेदार का निरीक्षण तक नहीं करवाया, जबकि आम नागरिकों को रोक-रोककर उन्हें मशीन से चेक किया जाता है कि कहीं वे पीकर ड्राइविंग तो नहीं कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page