• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : दिन दहाड़े बिक्रमपुरा में घर से फोन और नगदी लेकर चोर फरार 

ByPunjab Khabar Live

Jul 26, 2025

जालंधर : महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि बेखौफ चोर सरेआम घटनाओं को अंजाम लेकर फरार हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला बिक्रमपुरा से सामने आया है जहां पत्रकार के घर में चोर ने घटना को अंजाम दिया।

चोर दोपहर के समय घर से फोन और नगदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना थाना तीन की पुलिस को दे दी गई है। थाना तीन के प्रभारी राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले  जा रहे हैं।

जल्द चोर को काबू कर लिया जाएगा। वही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की बिना नंबरी इलेक्ट्रिकल एक्टिवा सवार पर घटना को अंजाम देख युवक फरार होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page