जालंधर : थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव शेखे में बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बाइक सवार हमलावर घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए महिला जोगिंदर कौर ने बताया कि वे घर के अंदर मौजूद थी इस दौरान अचानक धमाके की वजह से सुननी शुरू हुई। मेला का कहना कि उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफॉर्म को आग लगी है। इस दौरान उसने बेटे को गाड़ी साइड पर करने के लिए कहा तो देखा उक्त बाइक सवार हमलावर गाड़ी के पास ही खड़े थे।
इसके बाद घटना को जाम देखकर बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर मौके से फरार होकर फरार हो गए। महिला का कहना है उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और ना ही वे उन व्यक्तियों को जानते हैं। इस घटना में गोलियां लगने से गाड़ी के शीशे टूट गया। मौके पर पुलिस को खोल भी बरामद हुआ है। मौके पर थाना मकसूदा पुलिस और करतारपुर के डीएसपी कुंवर विजयपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
घटना वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है बाइक पर सवार तीन व्यक्ति घटना को अंजाम देकर फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
