जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आ गई। वहीं अस्पताल में 3 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई की कमी आने के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ विनय आनंद ने बताया कि अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हुई है। एसएमओ ने माना कि ऑक्सीजन की सप्लाई में कुछ समय के लिए कमी जरूर आई थी जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया था। डॉक्टर का मानना है कि तीनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है तीनों मैरिज अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त थे जिसमें से एक स्नेक बाइट का मरीज था और एक टीबी का मरीज शामिल था।
वहीं दूसरी और मृतक के परिजन का कहना है कि उनका उनका मैरिज रिकवर कर रहा था 2 दिन से उनकी सेहत में सुधार हो गया था। लेकिन आज शाम 7:00 अचानक मशीन बंद होने के कारण उनके मरीज को सांस लेने की दिक्कत हुई। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
