• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: NOTORIUS Club में 2 रसूखदार परिवारों के युवकों के बीच हुआ हिंसक टकराव

ByPunjab Khabar Live

Aug 4, 2025

जालंधर : गुरु नानक मिशन चौक के पास एक इमारत में संचालित NOTORIUS क्लब में रात 2 रसूखदार परिवारों के युवकों के बीच हुए हिंसक टकराव हुआ। इस विवाद ने ना केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि अवैध रूप से देर रात तक चल रहे इस क्लब की सच्चाई को भी उजागर कर दिया है। सूत्रों का दावा है कि पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सूत्रों के अनुसार क्लब संचालक घटना को दबाने के प्रयास में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को एक किट्टी पार्टी चल रही थी जिसमें ईस्ट वुड विल्ला के मालिक का बेटा भी मौजूद था कि वही माडल टाउन के रहने वाले व्यापारी ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा जिससे वो गंभीर हालत में घायल हो गया।

क्लब में बिल्डर और डिवेलपर मल्होत्रा के 23 वर्षीय बेटे और लैदर कारोबारी भाटिया के 32 वर्षीय बेटे टैबी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई और हिंसा में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में मल्होत्रा के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी बनवा ली है और पुलिस के पास शिकायत भी पहुंच गई है। हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी पक्ष की ओर से औपचारिक बयान दर्ज नहीं किए हैं।

बताया जा रहा है कि क्लब बिना किसी वैध अनुमति के देर रात तक संचालित किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले को लेकर कुछ स्व-घोषित मीडिया प्रतिनिधियों और संगठनों के साथ ‘डील’ करके खबर को रोके रखने का प्रयास किया है। सारा मीडिया ना तो इन कुछ तथाकथित प्रधानों के कहने पर चलता है और न ही पत्रकारिता के साथ किसी किस्म का कोई समझौता ही करता है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे है।

इस घटना ने ना केवल क्लब की अवैध गतिविधियों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है, बल्कि प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्या पुलिस इस क्लब के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी? क्या दोनों रसूखदार पक्षों के दबाव में मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा? और क्या शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने का दावा सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page