जालंधर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की थियारा की हुई छुट्टी
जालंधर। आप पार्टी द्वारा नए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। वहीं आप पार्टी ने आज 11 नेताओं को चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायेक्टर की जिम्मेदारियां सौंपी है। जारी सूची के अनुसार आप पार्टी की राजिंदर कौर थियाडा की जालंधर ट्रस्ट के चेयरपर्सन पद से छुट्टी कर दी गई है।

उनके स्थान पर रमणीक सिंह लक्की रंधावा को जालंधर ट्रस्ट की ज़िम्मेदारी दी गयी है। सूत्रों के अनुसार लक्की रंधावा थियाडा के कट्टर विरोधी हैं। हालाँकि चेयरमैन नितिन कोहली को बनाने की चर्चा चल रही थी लेकिन लक्की रंधावा की एंट्री डायरेक्ट दिल्ली से हो गई हे।
