• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा और महेश मखीजा को लेकर कोर्ट का आया फैसला

ByPunjab Khabar Live

Aug 8, 2025

जालंधर: भ्रष्टाचार के आरोप में विधायक रमन अरोड़ा, इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, महेश मखीजा और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ जेल में बंद है। आज महेश मखीजा की लोकल में रेगुलर बेल को लेकर केस को लेकर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने महेश मखीजा को बेल दे दी है।

बीते दिन नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने अपनी रेगुलर बेल लगाई है। मामले की जानकारी देते महेश मखीजा के एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि रेगुलर बेल को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई थी। जहां कोर्ट ने उनकी दलीले सुनने के बाद बेल अर्जी को मंजूर कर लिया है।

एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में करप्शन केस में अरेस्ट किए गए विधायक रमन अरोड़ा, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और आढ़ती महेश मखीजा की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हरप्रीत कौर की बेल पर 13 अगस्त को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर विधायक रमन अरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई है। विधायक के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट में बेल पर अब 27 अगस्त को सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page