• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : मीडिया क्लब की मेहनत लाई रंग, नोटोरियस क्लब मामले में 4 पर FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Aug 8, 2025

जालंधर : गुरु नानक मिशन चौक के पास नोटोरियस क्लब में करीब एक सप्ताह पहले देर रात झगड़ा होने की घटना सामने आई थी। जिसमें EAST WOOD VILLA मालिक और उनके बेटे भतीजे पर जानलेवा हमला किया गया था। यह मामला काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है। चर्चा है कि इस मामले में एक पुलिस अधिकारी और कुछ मीडिया कर्मी द्वारा पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की गई थी।

इसके बाद मीडिया क्लब की ओर से इसे प्रमुखता से पुलिस कमिश्नर के समक्ष मामले को लाया गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की गहनता से जांच करने के बाद तीन लोगों पर बाय नेम और एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर थाना 4 में टैहबी भाटिया बंटी चावला, सैहबी भाटिया और अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर कुछ मीडिया कर्मियों को काफी परेशानी भी हुई। लेकिन मीडिया क्लब ने हर ना मानते हुए इस मामले को दबने नहीं दिया।

आखिरकार मामला दर्ज होने के बाद मीडिया क्लब की मेहनत रंग लेकर आई। मीडिया क्लब को पुलिस कमिश्नर द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस मामले को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर और एक्साइज डिपार्टमेंट ने पहले NOTORIOUS Club के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके तहत एक्साइज डिपार्टमेंट ने नोटोरियस क्लब का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। NOTORIOUS कल्ब के द्वारा देर रात कल्ब को खोलकर रखने के कारण रात क़रीब 2:30 बजे ईस्ट वुड विल्ला मालिक उनके भतीजे,बेटे के सिर पर बोतलें मारी गई थी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।

थाना चार की पुलिस ने TABBY भाटिया,सैहबी भाटिया, बंटी चावला,ओर एक अन्य के खिलाफ ग़ैर ज़मानती धाराओं का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब टैबी ओर उसके साथ्कीय की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी में लग गई है। इस हाईप्रोफ़ाइल मामले में कई नेता ओर इंडस्ट्रियल इसमें राजीनामे के लिए ज़ोर लगा रहे थे पर बात सिरे नहीं चढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page