• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : कल सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

ByPunjab Khabar Live

Aug 25, 2025

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जालंधर में भी जिला प्रशासन का बड़ा फैसला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद जालंधर में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं।

बता दें कि इससे पहले होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का व पठानकोट जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था, लेकिन देर रात अब जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते कल यानि 26 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन को आशंका है कि भारी बारिश के चलते जलभराव और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीसी ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए छुट्टी की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page