• Sat. Feb 21st, 2026

जालंधर : पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, CCTV फुटेज आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Sep 14, 2025

जालंधर में शनिवार की रात हुए एक भयानक सड़क हादसे में पंजाब के पूर्व सांसद व राज्य में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहिंदर सिंह केपी के 36 वर्षीय बेटे रिची केपी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मॉडल टाउन में माता रानी चौक के पास शनिवार रात करीब 10:40 बजे तेज रफ्तार आ रही क्रेटा गाड़ी ने फॉर्च्यूनर समेत तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। रिची अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे। करीब 11 बजे उन्हें पहले ग्लोबल अस्पताल ले गए।

वहां से उन्हें पटेल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां, डॉक्टरों ने रिची केपी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन के मनके टूटने से उनकी मौत हुई। हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया। इस भयानक सड़क हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी तस्वीरों में देख सकते है मॉडल टाऊन के माता रानी चौक मेन सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार को गली से आई क्रेटा कार से जबरदस्त टक्कर हुई।

जिसके बाद तेज रफ्तार कार पीछे खड़ी कारों से टकराई और दोबारा सड़क पर वापिस आई। इस दौरान मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रिची की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक गर्दन के मनके टूटने के वजह से मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page