• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: क्रेटा चालक गुरशरण सिंह प्रिंस और ग्रैंड विटारा मालिक पर मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Sep 14, 2025

जालंधरः पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के 36 वर्षीय बेटे रिची केपी की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मामले में थाना-6 में क्रेटा कार और ग्रैंड विटारा के मालिकों पर 178 नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है।

जल्द ही पुलिस इस मामले में दोनों मालिकों को गिरफ्तार भी कर सकती है। मिली जानकारी अनुसार शेखा बाजार के शान इंटरप्राइजेज कलोथ हाउस का मालिक परिवार सहित घर से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा गुरशरण सिंह प्रिंस के जीटीबी नगर में रेड की थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं मिला।

बता दें कि शनिवार देर रात मॉडल टाऊन के माता रानी चौक पर मेन सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस दौरान मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी जो अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे गंभीर घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं रिची केपी की मौत की खबर से हर तरफ शोक की लहर पाई जा रही है। मोहिंदर केपी के घर पर राजनीतिक पार्टियों का आना शुरू हो गया है। जो परिवार के साथ अफसोस करने पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page