• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: रिची केपी का कल होगा संस्कार, FIR दर्ज, क्रेटा चालक प्रिंस फरार

ByPunjab Khabar Live

Sep 15, 2025

जालंधर: पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी का माडल टाउन श्मशानघाट में सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। संस्कार से सहले रिची केपी की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर दी है।  जिसके बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने फिलहाल अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। लेकिन इस मामले में एफ़आइआर के बाद क्रेटा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 281,125A,125B, 105,324(4) के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पूर्व एमपी मोहिंदर केपी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी कार में माडल टाउन से घर जा रहे थे उनके आगे वाली कार में उनका बेटा रिची था। जिसकी कार में पहले एक क्रेटा गाड़ी चालक ने टक्कर मारी, जो कार बहुत तेज रफ़्तार से चला रहा था।

पुलिस जाँच में सामने आया कि तेज रफ़्तार से चलने वाली बेकाबू गाड़ी प्रिंस की थी, जो कि अटारी बाज़ार में शाम इंटरपराईसेस का मालिक है। पुलिस फरार प्रिंस की तलाश में छापेमारी कर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page