• Sat. Feb 21st, 2026

जालंधर: पंचतत्व में विलीन हुआ मोहिंदर केपी का बेटा Richie, सांसद चन्नी सहित कई नेता हुए शामिल 

ByPunjab Khabar Live

Sep 16, 2025

जालंधर: पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने और रिची के अंतिम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। दुखद घटना में बेटे को पंचतत्वों में विलीन होता देख केपी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। श्मशानघाट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालियां, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पंजाबी गायक राज जुझार सहित कई नेता पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह सबसे दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े। चन्नी ने कहाकि इस घटना से कुछ माह पहले केपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके वह अभी पूरी तरह से उभर नहीं पाए थे कि अब उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद चन्नी ने वाहेगुरु के आगे रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अपील की है।

वहीं सुशील रिंकू ने कहाकि केपी नेक इंसान है, लेकिन केपी के बेटे का निधन होना दुखद घटना है। आज केपी के साथ इस दुखद घटना में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे है। उन्होंने परमात्मा से रिची को अपने चरणों में स्थान देने और केपी परिवार को सहन शक्ति देने की अरदास की। वहीं राज जुझार ने कहा कि इस दुखद घटना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

एक पिता के लिए जवान बेटे को कंधा देना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि केपी परिवार के साथ उनके 25 सालों से रिलेशन रहे है। आज केपी के साथ सभी राजनीतिक नेता दुख सांझा करने पहुंचे। रिची अक्सर परिवार के साथ व्यस्त रहता था और वह काम के साथ परिवार में ही अपना समय व्यतीत करता था। राज जुझार ने परमात्मा से रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को बल देने की अरदास की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page