• Sat. Feb 21st, 2026

जालंधर: रिची केपी की मौत का मामला, विटारा कार चालक के परिवार ने किए चौकाने वाले खुलासे

ByPunjab Khabar Live

Sep 16, 2025

जालंधर: पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटन में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में क्रेटा कार चालक और विराटा कार चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं विराटा कार चालक का परिवार मीडिया के सामने आया और उसने घटना को लेकर अहम खुलासे किए। मामले की जानकारी देते हुए सुधा कपूर ने बताया कि माता रानी चौक में हुए हादसे के दौरान विराटा गाड़ी उनकी थी। उन्होंने कहा कि क्रेटा गाड़ी ने फॉर्च्यूनर से टकराई, जिसके बाद फॉर्च्यूनर घूमकर विराटा गाड़ी से टकरा गई।

इस घटना में उनके बच्चों को काफी चोटे आई और वह घटना में बेहोश हो गए। घटना के दौरान उनका बेटा, बेटी और बहू मौजूद थी। लोग ही तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि घटना को लेकर पहले पुलिस द्वारा क्रेटा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा था, लेकिन बीते दिन विराटा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है जोकि गलत है। सुधा कपूर ने बताया कि उन्हें भी रिची केपी के निधन का दुख है। लेकिन पुलिस द्वारा बीते दिन नई एफआईआर दर्ज जो की गई है, वह गलत है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाल कर बारीकी से जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि पुलिस द्वारा उन पर गलत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं विराटा कार चालक के भाई विक्रांत ने कहा कि इस घटना में जो हुआ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी की भी जान चली जाना दुखद है। उन्होंने कहाकि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। विराटा गाड़ी के साथ गाड़ी की टक्कर हुई और विराटा गाड़ी शोरूम की ओर हो गई। पीड़ित ने अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगालने की अपील है।

जिससे असल गलती का पता चले। उन्होंने कहाकि इस मामले में पक्षपात हो रहा है। हम खुद इस घटना में शिकार हुए है और गाड़ी में सवार सभी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सही जांच किए जाने की अपील की है। विक्रांत ने कहा कि इस घटना में रिची की मौत का उन्हें भी दुखद है। वहीं घटना में उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटे आई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page