• Sat. Feb 21st, 2026

जालंधरः केपी के घर पहुंचे वित्त मंत्री हरपाल चीमा, जल्द होगी क्रेटा चालक के खिलाफ कार्रवाई 

ByPunjab Khabar Live

Sep 18, 2025

जालंधर: मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी की शनिवार देर रात माता रानी चौक के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी केपी के घर उनके बेटे रिची के निधन को लेकर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा के साथ, पवन कुमार टीनू और राजविंदर कौर थियाड़ा मौजूद रही। रिची केपी की रस्म क्रिया 21 सितंबर गुरुद्वारा मॉडल टाउन में होगी। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि रिची के निधन का केपी परिवार को बहुत बड़ा दुख लगा है।

अचानक बेटे का दुनियां से चले जाना दुखदाई घटना है। वहीं आज वह भी परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। राजनीतिक में केपी परिवार का काफी लंबा सफर रहा है। वहीं क्रेटा कार चालक के फरार होने को लेकर वित्त मंत्री ने कहाकि आरोपी जहां तक भाग जाए, लेकिन कानून के हाथ लंबे है। ऐसे में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना स्थल पर भागकर कार चालक ने बड़ा दोष किया है। ऐसे में जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सड़क हादसे के बाद क्रेटा कार चालक को मदद करनी चाहिए थी। कानून में सोध किया गया है, जिसमें सड़क हादसे में मदद करने का प्रवाधान पास किया गया। वहीं विटारा कार चालक परिवार द्वारा पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर वित्त मंत्री ने कहाकि बारीकी से घटना को लेकर जांच की जा रही है। ऐसे में हादसे में घायल सभी लोगों को मामले को सुलझाने के लिए कानून की मदद करनी चाहिए और इसमें किसी बेगुनाह को कोई सजा नहीं दिलाई जाएगी।

वहीं दूसरी ओर जनशताब्दी 12054 ट्रेन में बीते दिन आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा गलत नारे लिखे गए थे। इस मामले को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ शरारती अंनसर विदेशों में बैठकर देश विरोध, पंजाबी विरोधी घटनाओं को अंजाम देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके शरारती अनंसरों को भारत लाकर उसे कड़ी सजा दें।

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से अपील करते हुए कहा कि आतंकी पन्नू के खिलाफ देश में कई मामले दर्ज है। ऐसे में उसे भारत लाकर सख्त सजा दी जानी चाहिए। वहीं प्रवासी मजदूरों के वापिस जाने को लेकर कहा कि भारत देश एक है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने में सक्षम है। किसी के खिलाफ कोई गैरकानूनी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page