• Sat. Feb 21st, 2026

जालंधर : अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 को खोलने के आदेश हुए जारी

ByPunjab Khabar Live

Sep 18, 2025

जालंधर : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई है। सुशील रिंकू के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने जालंधर के अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। इस फाटक के खुलने से कई कालोनियों के सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिल जाएगी। इस फाटक को खुलवाने के लिए सुशील रिंकू पिछले कई दिनों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल अधिकारियों से राफ्ता कायम किए हुए थे।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने इस फाटक को खुलवाने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश के बाद रेल मंत्रालय ने रेलवे फाटक खोलने के लिए फिरोजपुर मंडल के डीआरएम को चिट्ठी भेजी है। डीआरएम ने रेलवे फाटक को खुलवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे जल्द ही यह रेलवे फाटक खुल जाएगा।

अर्बन एस्टेट के रेलवे फाटक नंबर सी-7 बंद होने के कारण इलाके के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिससे इलाके के लोगों ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू से मिलकर मांग की थी कि बंद फाटक को खुलावाया जाए। पिछले दिनों सुशील रिंकू रेलवे अधिकारियों के साथ बंद पड़े फाटक का दौरा भी किया था। इसके बाद उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर फाटक को खुलाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page