जालंधर न्यू जवाहर नगर मार्केट में बूथ नंबर 569 और 570 पर अवैध रूप से पेड़ काटने और अनधिकृत निर्माण की शिकायत की गई है। इस संबंध में निगम के अधिकारी को एक नोटिस जारी किया गया है और 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। मिली जानकारी अनुसार Gunjan Bansal को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बूथ नंबर 569 और 570 के मालिक ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पेड़ काटे और अवैध निर्माण किया है। इस मामले में, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को पहले भी 20 अगस्त 2025 को एक पत्र (नंबर 1697/JC/S) और मेयर कार्यालय को 20 अगस्त 2025 को एक पत्र (नंबर 460/Mayor) के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। इसके अलावा, एक विशिष्ट नोटिस (नंबर 295/बी.बी./म.) भी जारी किया गया था।
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि संबंधित नगर निगम आयुक्त या निगमायुक्त इस मामले की जांच करें और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर निगम की संपत्ति और पेड़ों को और नुकसान पहुँच सकता है।
