प्रदीप खुल्लर ने दिया मांग पत्र, 3 माह पहले 97 लाख की लागत से बनी सड़क टूटी
जालंधर के वेस्ट हलके के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज नगर निगम के दफ्तर के बाहर तखतियाँ लेकर मेयर और निगम कमिश्नर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ता प्रदीप खुललर ने बताया कि वेस्ट हलके में पड़ती मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग की रोड कुछ ही समय पहले 97 लख रुपए की लागत से बनाई गई है।
जिसकी गारंटी 3 साल की रखी गई थी लेकिन 3 महीने में ही पूरी रोड टूट चुकी है और कई जगह खड़े बन गए हैं। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर और मेयर को मांग पत्र देने के लिए आज नगर निगम दफ्तर पहुंचे थे।
लेकिन सम देने के बाद भी जब अधिकारी उन्हें नहीं मिले तो उन्होंने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि जिस ठेकेदार की इस रोड में लापरवाही की गई है उस पर बनती कार्रवाई जल्द से की जाए।
