• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः सुबह- सुबह कार में लेटे जिम मालिक पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर

ByPunjab Khabar Live

Sep 25, 2025

पंजाब में मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है।

विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की। मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो बंदा इंजर्ड है, वे हॉस्पिटल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page