• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : दीवाली से पहले इस नेता पर गिरी गाज, BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता

ByPunjab Khabar Live

Oct 18, 2025

जालंधर शहरी इकाई ने अपने नेता कृष्ण लाल शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के प्रेस नोट में कहा गया है कि श्री शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान दे रहे थे, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्हें तुरंत पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि अब उनकी किसी भी गतिविधि का पार्टी से कोई संबंध नहीं रहेगा। यह जानकारी भाजपा जिला प्रधान सुनील शर्मा ने दी।

दूसरी ओर पार्टी से निकाले जाने के बाद किशन लाल शर्मा ने पार्टी के जालंधर के कार्यकर्ताओं को दोषी बताया। उन्होंने भाजपा के एक नेता पर निशाना साधते हुए उसे गंजा नाम से संबोधित किया और कहा कि गंजे तुम्हें पहले भी समझाया था ओर अब तुम लोग परेशान होने के लिए तैयार रहो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page