• Sun. Dec 14th, 2025

जालंधर : युवक का गोली मारकर किया कत्ल, मामला दर्ज 

ByPunjab Khabar Live

Oct 21, 2025

जालंधर: थाना रामा मंडी के इलाके में दीपावली की रात को गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मृत्क की पहचान कैंट निवासी सुमित(21) के रूप में हुई है। यह घटना देर रात 11:15 के पास की है। जानकारी के अनुसार मृतक सुमित प्राइवेट कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था।

थाना रामा मंडी के एसएचओ मंजिन्दर सिंह ने बताया कि बीती रात को 11:15 के करीब सूचना मिली थी कि गोली चलने पर युवक की मौत हो गई। मौके पर टीम भेजी गई। परिवार के मुताबिक कुछ लोगों को आईडेंटिफाई करके उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। अभी किसी आरोपी के पहचान नहीं हो पाई इसलिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रात को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।

उन्होने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान और सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के पड़ोसी गणेश ने बताया कि सुमित रात को बच्चों को पटाखे देखकर किसी काम से अपने बाइक पर सवार होकर दीप नगर गया था।

लेकिन उसके कुछ दोस्त उसे बाइक वहीं खड़ा करके वहां के कर में बिठाकर अपने साथ रामा मंडी लगे थे। जहां पर बीकानेर वाली दुकान के पास देर रात गोली मार के उसकी हत्या कर दी गई। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा उन्हें सुबह मिली। उन्होंने बताया की गोली किसने मारी है या फिर उसकी कोई पुरानी रंजिश के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page