• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः कार सवारों ने युवक को गोलियां मारी, हालत गंभीर

ByPunjab Khabar Live

Nov 20, 2025

जालंधर: करतारपुर की काला खेहड़ा कालोनी में रंजिशन कार सवार व्यक्ति ने मोटरसाइकिल सवारों पर गोलियां चला दी। इसमें एक युवक को दो गोलियां लगी हैं। घायल हरपाल उर्फ रोमी को सिविल अस्पताल करतारपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम काला खेहड़ा निवासी हरपाल उर्फ रोमी अपने भाई के साथ सामान खरीदने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया। इस दौरान दोनों भाई मोटरसाइकिल से गिर गए।

घटना में रोमी को दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि रोमी गोवा में सैलून का काम करता है और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि एक लड़के को गोली लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page