• Sun. Nov 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, पूर्व CM चन्नी को हराने वाले नेता अकाली दल में शामिल

ByAdmin

Nov 29, 2026
Screenshot
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों से मिल रही खबरों के मुताबिक, रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थाम लिया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
 
टिकट कटने से चल रहे थे नाराज, चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले चौथे विधायक
जानकारी के अनुसार, डॉ. चरणजीत सिंह आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने के कारण काफी समय से नाराज चल रहे थे। दरअसल, AAP ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए चमकौर साहिब सीट से जसबीर सिंह गढ़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जसबीर गढ़ी को टिकट मिलने के बाद ही डॉ. चरणजीत सिंह ने अपने समर्थकों के बीच यह स्पष्ट ऐलान कर दिया था कि वह इस बार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। गौरतलब है कि आगामी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ने वाले डॉ. चरणजीत सिंह चौथे विधायक बन गए हैं।
 
भाजपा के बजाय अकाली दल को चुना, 2022 में चन्नी को हराया था
इससे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले तीन अन्य विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर थी कि डॉ. चरणजीत सिंह भी भाजपा का रुख कर सकते हैं। हालांकि, सियासी समीकरणों और भाजपा व शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बीच उन्होंने अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया। राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो डॉ. चरणजीत सिंह ने साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चमकौर साहिब की हॉट सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page