जालंधर: वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिपी का कोर्ट से पुलिस को 9 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। एडवोकेट पंकज ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके गंभीर केस को लेकर कई पहलुओं की जांच के लिए माननीय जज से 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था। जहां कोर्ट से 3 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड कोर्ट से मिला है। इसमें डीएनए टेस्ट सहित अन्य सबूत जुटाने की माननीय जज से मांग की गई थी। एडवोकेट ने कहा कि माननीय जज ने केस को गंभीरता से देखते हुए 9 दिन का रिमांड दिया है। ऐस में एडवोकेट ने कहा कि अब पुलिस के पास यह काफी समय है और इस समय में पुलिस सबूत जुटाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाने में मदद कर सकती है।
वहीं आज बच्ची के घर पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी व वूमन सेल की प्रधान जयइंदर कौर, एसडीएम सहित कई नेता व एबीवीपी की छात्र परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे। जहां नेताओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाने की अपील की है।
वहीं कार्रवाई में कोताही बरतने वाले एएसआई मंगतारम सहित अन्य 3 पुलिस कर्मियों को डिसमिस करने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। इस मामले में दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं उन्होने कहा कि केस में कार्रवाई के दौरान कोताही बरतने वाले एएसआई मंगतारम को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस केस में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
