• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: ट्रक और पुलिस गाड़ी की भयानक टक्कर, दो अधिकारी घायल

ByPunjab Khabar Live

Dec 8, 2022

(PKL): पठानकोट से जालंधर की ओर आ रहे एक ट्रक की पुलिस की गाड़ी के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में पुलिस की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार में दो डीएसपी सवार थे। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page