जालंधर : मॉडल हाउस इलाके में थाना 5 के एसएचओ ने एक पत्रकार और उनके NRI भाई के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। आरोप है कि एसएचओ ने न केवल पत्रकार का कॉलर पकड़ा, बल्कि उनके भाई को बिना किसी वजह के थाने ले जाकर मारपीट भी की। दरअसल, पत्रकार वारिस मलिक ने बताया कि वह अपने NRI भाई के साथ कार से जा रहे थे। जब वे मॉडल हाउस पहुँचे, तो उनकी कार और थाना पांच के एसएचओ यादविंदर सिंह की निजी गाड़ी के बीच टक्कर होते-होते बची।
इस पर एसएचओ ने उन्हें गालियां दीं, जिसे सुनकर वे आगे बढ़ गए। मलिक का आरोप है कि कुछ ही दूरी पर एसएचओ ने अपनी गाड़ी से उनकी कार को घेरकर रोक लिया, उनका कॉलर पकड़ा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद पत्रकारों में भारी रोष फैल गया और 3 एसोसिएशन के प्रधान ने पत्रकारों सहित थाने के बाहर धरना लगाकर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे और एसएचओ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
इस दौरान 3 एसोसिएशन के प्रधान में से प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रधान सुरिंदर पाल, पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी और मीडियां कल्ब के प्रधान गगन वालिया,सीनियर पत्रकार रंगपुरी, सतपाल, रमेश नैयर, नरेश भारद्वाज, विशाल मट्टू, राजीव धामी, हेमंत धीर, कपिल ग्रोवर सहित 100 से ज्यादा पत्रकारों ने धरना लगा दिया। बाद में एडीसीपी ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ बात करके एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।
