• Thu. Feb 5th, 2026

दिल्ली की पूर्व CM की वीडियो वायरल मामले में आया नया मोड़, जालंधर में FIR दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jan 9, 2026

दिल्ली विधानसभा की विधायक एवं विपक्ष की नेता आतिशी के वीडियो के मामले में जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने आज बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुये भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड/प्रसारित की गई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (https://x.com/kapilmishra_ind/status/2008811019158847790?s=48) से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच हेतु निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर को भेजी गई थी। उल्लेखनीय है कि इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट दिनांक 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि श्रीमती आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है।

वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो श्रीमती आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page