• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

फगवाड़ाः सुबह-सुबह सुधीर स्वीट्स पर गोलियां चलाकर हमलावर हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Jan 12, 2026

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर उस समय सनसनी फैल गई, जब दुकान खुलने के महज 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दुकान पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page