• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2026

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद श्री अशोक मित्तल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। यह आयोजन पार्टी के लिए एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और बल मिला है।

इस विशेष अवसर पर हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर कौर थियाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यालय उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है और यह नया कार्यालय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य साफ-सुथरी और ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाना है।

उद्घाटन समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर हलका संगठन इंचार्ज जालंधर कैंट श्री सुभाष भगत, पार्षद लक्की दादरा, पार्षद अनुप कौर, श्री एच.पी. सिंह, पार्षद राजेश भट्टी, पार्षद मिंटू जुनेजा, पार्षद मोंटू सभरवाल, श्री प्रणीीत सिंह, प्रिंस बाघा, रिक्की मनोचा, इंद्रवास चड्ढा, आत्म प्रकाश बाबलू, अजय शर्मा और रॉकी खंबरा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा क्षेत्र के सभी सरपंच, पंच, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला और लोगों की भारी भीड़ ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

अंत में पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि यह नया कार्यालय जालंधर कैंट के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने और सरकार की जनहितैषी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page