• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : यूनिवर्सिटी के बाहर युवक के कत्ल मामले में पुलिस और बदमाश में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Jan 18, 2026

जालंधर: आदमपुर पुलिस ने बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास हुई हत्या मामले में फरार चल रहे बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस ने डरौली कलां के पास मौजूद थी, जहां पुलिस को इनपुट मिला था कि दो दिन पहले बावा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी की गोलियाँ मार हत्या कर भागा जस्सा और उसका साथी इलाके में हथियार छुपा कर भागे हैं और वह हथियार लेने के लिए आ रहे है।

जिसके बाद पुलिस ट्रैप लगाकर खड़ी हुई थी। हथियार उठाने के बाद दोनों आरोपी डरौली कलां से जा रहे थे कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी के रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो गोलियां दोनों आरोपियों की टाँगों में लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

पुलिस दोनों आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल किए दो पिस्तौल बरामद किए और उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी और पुलिस के ऊपर चार रौंद गोलियां चलायी थी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों को दबोचा।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बीते दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी जस्सा साथी सहित बाइक सवार केसर धामी के सिर पर गोलियां मार मौके से भाग गया था। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी डकौली कला में हथियार छुपाकर भागे थे, जिसके बाद उनकी टीम डरौली कलां में ट्रैप लगाकर छुपी हुई थी।

सुबह दोनों आरोपी हथियार उठाने के लिए मौके पर आए और दोनों बाइक पर भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो दो उन्हें पुलिस की गाड़ी पर गोलियां दी। पुलिस ज़बानी कार्रवाई के दौरान दोनों को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page