• Thu. Feb 5th, 2026

आप पार्टी की सरकार ने गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को दी बड़ी जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

Jan 21, 2026

जालंधर: आप पार्टी की सरकार ने गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को  बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप पार्टी ने काकू आहलुवालिया को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया। वहीं नियुक्ति के बाद गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, अपने बड़े भाई समान नितिन कोहली, और मुख्यमंत्री पंजाब के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी राज बीर सिंह घुमन का आभार जताते हुए नेतृत्व के भरोसे के लिए धन्यवाद किया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में खादी, ग्राम उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

काकू अहलुवालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खादी और ग्राम उद्योग से जुड़े कारीगरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया जाएगा।

इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नितिन कोहली ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि काकू अहलुवालिया की नियुक्ति सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अहलुवालिया जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं और खादी व ग्राम उद्योगों से जुड़े कारीगरों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।

नितिन कोहली ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में खादी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, कारीगरों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिलेगा तथा ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने हाल ही में विभिन्न बोर्डों और निगमों में नियुक्त किए गए अन्य सभी पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उनसे पंजाब के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की।

आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य खादी एवं ग्राम उद्योगों को केवल परंपरा तक सीमित न रखते हुए उन्हें रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनाना है। गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) की नियुक्ति को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page