जालंधर: वेस्ट हलके के बस्ती 9 में सन फ्लाई की दुकान पर चोरी 8.50 लाख रुपए लेकर सोनू नामक कर्मी द्वारा चोरी की गई। महिला ने कहा कि 8 से 10 साल से यहां दुकान चला रहा है। वहीं इस मामले में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के पास ही शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय इंद्रजीत निवासी आदमपुर के रूप में हुई है, लेकिन वह पिछले कई सालों से यहां बल्ली मार्किट में रह रहा था।
पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लूट के बाद उसका इंद्रजीत के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने इंद्रजीत का कत्ल करके अंदर ही रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने अंबाला से पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर ली है। घटना को अंजाम 2 व्यक्तियों द्वारा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करके सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाने के लिए भेज दिया है। वहीं अभी तक पुलिस को चोरी की रकम बरामद नहीं हुई है।
