• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः बरसात में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 23, 2026

पंजाब में बारिश में भी पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वहीं आज बरसात में देहात के अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है और गोली उसकी बाजू में लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित गश्त के दौरान अलावलपुर से गाँव डोला की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा और बारिश के कारण उसका बाइक फिसल गया, जिस कारण वह गिर गया। पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई तो आरोपी की बाज़ू में एक गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page