जालंधर: करतारपुर ओर महतपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग्स ज़ोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी जालंधर के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले राजेश सूरी की सेवानिवृत्ति पर हार्दिक आभार और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
इस मौके पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुनील डांग ओर महासचिव कपिल अरोड़ा ने कहा कि सुरी ने अपने कार्यकाल के दौरान, अपनी निष्ठा, न्यायप्रियता और पेशेवराना अंदाज़ से अधिकारियों और केमिस्ट समुदाय के सदस्यों का सम्मान अर्जित किया है। उनकी संतुलित दृष्टिकोण और व्यापार की गहरी समझ ने नियामक मानकों को बनाए रखने और लाइसेंसिंग प्रणाली के सुचारू कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
करतारपुर ओर महतपुर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान भीम सेन ओर जगदीश क्वात्रा ने कहा कि सुरी द्वारा कार्यकाल के दौरान प्रदान की गई मूल्यवान सेवाओं, मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना करते है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और शांतिपूर्ण, परिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते है।
इस मौके पर विशेष रूप से स परमिंदर सिंह ( ड्रग इंस्पेक्टर), अनुपमा कालिया (ड्रग इंस्पेक्टर) , दिनेश जी (सीनियर असिस्टेंट), अमरजीत सिंह,राकेश आहूजा , जसविंदर पॉल, पंकज गुप्ता , दीपक शर्मा, कुलविन्दर अटवाल , पवन जामला,भीम सिंह व अन्य मौजूद थे
