• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

ByPunjab Khabar Live

Jan 31, 2026

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती और जहां फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा। नवजोत कौर ने कहा कि राजा वडिंग अब तक के सबसे भयानक और भ्रष्ट अध्यक्ष। आपने कांग्रेस को तबाह करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाकर खुद को जेल जाने से बचाया है। आपने अपने फायदों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ साठगांठ करके पार्टी को बेच दिया है।

नवजोत कौर ने कहा कि मेरे पास आपको बर्बाद करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने खुद उस कांग्रेस को छोड़ दिया है जहां किसी होनहार नेता की बात नहीं सुनी जाती। आपने मेरी सीट पर मुझे हराने के इरादे से लोग बिठाए। आशु, चन्नी, भट्टल, डॉ. गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपकी कार्रवाई कहां है, जिन्होंने आपको और आपकी पार्टी को खुलेआम चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि आप बस एक मजाक बनकर रह गए हैं और लोग आपकी रील्स का आनंद ले रहे हैं। नवजोत से प्यार करने वाले कांग्रेस नेताओं का अपमान करना बंद करें। आप पार्टी को जिताने के बजाय उसे खत्म करने में ज्यादा व्यस्त हैं। अपनी ही पार्टी, जो आपकी मातृ संस्था है, के प्रति ईमानदार न होने पर आपको शर्म आनी चाहिए। आप पहले ही काफी नुकसान कर चुके हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि आपने मेरे लिए सस्पेंशन लेटर तैयार रखा था। लेकिन उन करीब 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का क्या जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए मजीठिया के साथ मिलकर काम कर रहे थे और आपने नवजोत को हराने के बदले उन सभी को बड़े पदों से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page