• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः रिहायशी इलाके में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लगने से घर में आई दरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2026

जालंधरः लाबड़ा के गांव नाहला में स्थित स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग के भयानक रूप ले लिया और गोदाम को पूरी तरह चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। लेकिन चमड़े की स्क्रैप पड़ा होने के कारण आग पर काबू पाने में कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

रिहायशी इलाके में बने गोदाम को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार गोदाम को यहां से शिफ्ट करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आग भीषण होने के कारण घर की दीवारों में दरारें आ गई है। मौके पर पहुंचे सरपंच ने कहा कि गोदाम में गैस कटर से कर्मी द्वारा किसी चीज को काटने का काम किया जा रहा था।

इस दौरान अचानक आग लग गई। घटना के कारण आसपास की दीवारों पर दरारें आ गई है। अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। उन्होंने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो चुका है। सरपंच ने बताया कि देव डायरी मालिक ने गोदाम को किराये पर दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में चमड़े के जूतों का वेस्टेज समान रखा जाता है। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page