शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और पंथक राजनीति के वरिष्ठ स्तंभ सरदार बीर सिंह का आज निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
कल सुबह 11 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई
सरदार बीर सिंह का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शनों के लिए शहर की कई धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।
पंथ और समाज के लिए समर्पित रहा जीवन
सरदार बीर सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज और कौम की सेवा की। वह न केवल SGPC के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रहे, बल्कि धर्म प्रचार कमेटी के पूर्व प्रधान के रूप में भी उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई।
